Posts

Showing posts from February, 2020

Dollar Will Remain Currency Of World Trade In Coming Year

Image
Yesterday, I met Prof Helene Rey of London Business School . She tried to peep into the future scenario of international monetary and financial system. So there had been a theory of hegemonic stability around , which says that there is a country at the Centre of the international monetary and financial system plays a critical role in stabilizing the world economy.this it provides liquidity whenever the monetary system is proven in panic. And also Centre country can be an importer of last resort when the world economy be importer of last resort when the world economy is in trouble as it can borrow from the rest of the world since it issues a type of liability which is always in high demand. So till 1930 it was UK and gradually thereafter the role is taken by USA. And rightly so US also act as the World Banker. But during past decade, people started noticing that the economic centre of world started moving towards Asia. Especially China has emerged as a geopolitical force with its cons...

Hindi Poetry : मैं आज का अख़बार नहीं हूँ .

मैं   आज   का   अख़बार   नहीं   हूँ  .  मैं   आज   का   अख़बार   नहीं   हूँ   जो   झूठ   और   नफ़रत   का   छौंक   लगा   कर   कल   बासी   हो   जाता   है   जिसे   काम   वाली   बाई   अगले   दिन   आ   कर   घर   के   उस   कोने   में   रख   देती   है   जिस   तरफ़   घर   वालों   की   निगाह   शायद   ही   जाती   हो  . मैं   कोशिश   में   हूँ   कुछ   ऐसा   लिखूँ   जो   आज   ही   नहीं   कल   भी   सामयिक   हो   उसमें   किसान   का   सरोकार   हो   मज़दूर   का   पसीना   झलके   फ़ौजी   की   उद्दात   देश   भक्ति   झलके   एक   माँ   का   बच्चे   के ...

Hindi Poetry : भीतर का दानव भीड़ को दंगाइयों में बदल रहा है .......

भीतर का दानव भीड़ को दंगाइयों में बदल रहा है  ....... लोग कहते हैं आदमी में देवत्व है इसके बारे में तो मैं विश्वास पूर्वक नहीं बता सकता हूँ लेकिन इन दिनों एक बात मुझे स्पष्ट हो चुकी है पिछले कुछ वर्षों से आदमी की नसों में धीरे धीरे विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म  के ज़रिए नफ़रत का जो सुप्त ज़हर पहुँचाया जा रहा है उसने जगा दिया है भीतर बैठे दानव को यह दानव पहले ज़बान के ज़रिए बाहर निकलता है चीखता है चिल्लाता है सार्वजनिक विमर्श को घटिया बनाता है . फिर धीरे धीरे भुजाओं पर भी सवार हो जाता है और भोले भाले लोगों को भीड़ तंत्र में बदल देता है एक ऐसी भीड़ जो पत्थर से लेकर पिस्टल और गन कुछ भी चला सकती है शहर के शहर जला सकती है बरसों के भाई-चारे को तार तार कर सकती है किसी बेगुनाह आदमी की जान लेने को जस्टिफ़ाई कर सकती है . ज़रूरत है इस दानव से निपटने की , नहीं तो सभ्य  समाज आदिम-युग में वापस चला जाएगा अभी भी थोड़ा समय बचा है रोकना ही होगा इस दानव को .                - प्रदीप गुप्ता 

Hindi Poetry : प्यार भेलपूरी है

प्रेम   की   परिभाषा   प्रेम   को   समय   समय   पर   विद्वानों   ने   अपने   अपने   तरीक़े   से   परिभाषित   किया   है   कुछ   महा   पुरुषों   ने   इसके   लिये   पोथियाँ   लिख   डाली   हैं   पर   मुझे   लगता   है   प्रेम   भेलपूरी   है   जिसका   सही   सही   स्वाद   खा   कर   ही   अनुभव   किया   जा   सकता   है   किसी   पल   मीठा   लगता   है   तो   किसी   क्षण   इतना   तीखा   लगता   है   कि   आँख   से   आंसू   निकल   आते   हैं   खाने   वाला   सोचता   है   अगली   बार   नहीं   खाऊँगा   पर   अगले   ही   ग्रास   में   ज़ायक़ा   इतना   अच्छा कि   इच्छा   करे   इसका...

Web Series : Door To Magic World

Image
वेब सीरीज़ : जादुई दुनिया का नया द्वार                       - प्रदीप गुप्ता  इन दिनों वेब  सीरीज़  की काफ़ी धूम है , इसे युवाओं का नया नशा भी कहा जा रहा है . दरअसल  वेब  सीरीज़  डिजिटल प्लेटफ़ार्मों के क्रमिक विकास की सहोदर ही हैं , फ़िल्म और टेलिविज़न से अलग स्पेस में रचनात्मक  काम का द्वार पहली बार यूट्यूब ने खोला जहां बिना किसी बड़े बजट या बड़े नाम के भी कोई कलाकृति बननासम्भव होने लगा. लेकिन यूट्यूब पर मिलियन डालर बजट की शृंखला सोच से परे थी. इस बीच वैकल्पिक फ़ीस आधारित डिजिटल  प्लेटफ़ार्म अस्तित्व में आए , वहाँ प्रतियोगिता, बाज़ार में जमने और सब्स्क्रिप्शन आधार बढ़ाने के प्रयास में एक से बढ़ कर एक कंटेंट तैयार  करने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गयी . मुझे याद आता है अपनी २००९ के अमेरिकी प्रवास में मैं पहली वेब  सीरीज़  Getting Away With Murder देखी थी जो टीवी और आइ एफ सी दोनों पर रिलीज़ हुई थी . बड़ा बजट , बड़ा सोच और बेहतर कहानी इस हिसाब से सबसे बड़ी वेब  ...

Stefan Voormans completed 650 km Cyclothan in seven days

Image
Stefan Voormans who completed 650 km distance on a specially designed cycle from Kohlapur to Mumbai via Karad , Satara, Sangsmner , Pune, Thane  Stefan is from Nettetal city ,Germany . At the age of 17 , he met an accident while riding on scooter    that had    changed his life . He was paralyzed , despite 64 surgeries and long treatment his legs were not functional. He took this accident as a challenge and started his life afresh.  In the year 2002, Stefan tried hand cycling and started taking    part in l hand cycling events around the world- most of them were Marathon distance ie 42 km . Laurel started falling in his kitty , placed 7th in New York Marathon in 2007 , came 4th twice in Beirut Marathon in 2009 and 2010 also won German Championship in Paratriathlon in 2010, Apart from actively involved in cycling events , he works as Executive Director of German NGO Somedi Nettetal e.V. This year Stefan added one more laurel , he has comp...

कल उसने बात की : Contemporary Hindi Poetry

Image
कल उसने बात की रेत घड़ी जैसा आकार कमनीय काया गर्वित चाल हवा के साथ अठखेलियाँ करती ज़ुल्फ़ें समीप से गुजरने पर मादक गंध जा एहसास रोज़ कुछ ऐसा ही उस अनजान को देखने से लगता था . हफ़्ते दर हफ़्ते उसे सुबह सबेरे देख कर गुजर रहे थे पर कोई संवाद नहीं न ही कोई भाव . दो दिन नहीं दिखायी दी ऐसा लग रहा था जैसे सैर से कोई महत्वपूर्ण कड़ी ग़ायब हो रही है कल जब उसे वापस सैर पर देखा बस रहा ही नहीं मेरे चेहरे के भाव ऐसे थे जैसे कहना चाहता हूँ ‘आप दो दिन से नहीं दिखे’ स्मित मुस्कुराहट उसके चेहरे पर फैल गयी ऐसा लगा बर्फ़ का शिलाखंड पिघलना शुरू हो चुका है दोस्तों, कुछ बातें बिना शब्द के भी हो जाती हैं .                                - प्रदीप गुप्ता

Hindi Ghazal : दिल दरक गया

दिल   दरक   गया   कैसी   घड़ी   ये   आयी   दिल   सहम   गया   अपनों   से   चोट   ख़ा   के   दिल   दरक   गया   बिन   बात   ही   गयी   थी   वो   शहर   छोड़   के    कल     जो   नज़र   आयी   दिल   लरज   गया   घर   से   चले   थे   हम   तो   ख़ुशियों   की   खोज   में   रिश्तों   के   मकड़जाल   में   दिल   ऊलझ   गया   हादसे   मेरे   लिए   किसी     मदरसे   से   कम     नहीं   हर   बार   इनसे   सीखता   है   दिल   सबक़   नया   नफ़रत   से   लड़ने   को   नफ़रत   रहे   हो   पाल   तुममें   और   जानवर   में   फिर   क्या   फ़रक   रहा               ...

बदलते भारत की चुनौतियों को उजागर करती फ़िल्में

Image
बदलते भारत की तस्वीर : चेंज चित्र  कोई भी समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब समाज  के जागृत लोग उसे आइना दिखाते रहें और जगह जगह होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों का लेखा जोखा भी प्रस्तुत करते रहें . ऐसा ही कुछ कुछ विडियो वालंटियर्स नाम का एक एनजीओ देश के भिन्न भिन्न प्रांतों में करने में लगा हुआ है.  कल विडियो वालंटियर्स ने समाज में व्याप्त असंगतियों और उनको बदलने की कोशिशों के बारे में बनी लघु फ़िल्मों का एक प्रदर्शन चेंज चित्र के माध्यम से किया. इनमें से कुछ का उल्लेख मैं यहाँ करना चाहूँगा .  ‘मंगलामुखी’ उत्तर प्रदेश के नेपाल से सटे पाडरोना क्षेत्र के काँची और गुड्डी दो ट्रान्सजेंडर की ज़िंदगी में झांकती है जो जीवन यापन के लिए घर घर बच्चों के जन्म आदि पर नाच गा कर पैसा कमाने के लिए मजबूर हैं , उन्हें कदम कदम पर अपने बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है , मसलन वे पढ़ने जाते हैं तो उन्हें स्कूल में उपहास का पात्र बनना पड़ता है  , बैंक में इस लिए खाता नहीं खोल सकते क्योंकि फ़र्म में सेक्स के विकल्प में स्त्री और पुरुष ही होता है . उत्तर प्रदेश की अर्पिता स...

Hindi Poetry: वैलेंटाइन डे और प्यार का एहसास

वैलेंटाइन   डे   और   यह   दूरी   आज   तुमसे   बहुत   दूर   हूँ   बस   तुम्हारे   बारे   में   सोच   रहा   हूँ   जिस   तरह   से   सोच   रहा   हूँ   उसे   अभिव्यक्त   करने   के   लिए   सही   सही   शब्द   नहीं   मिल   पा   रहे   हैं पर   इसके   साथ   यह   भी   सच   है   इसे   छुपाना   और   भी   मुश्किल   हो   रहा   है .  चलो   कोशिश   करके   देखता   हूँ  : तुम   अब   मेरे   लिए   मुक्कमिल   दुनिया   बन   चुके   हो   जिसमें   किसी   और   की   गुंजाइश   नहीं   है   और   मेरे   लिए   इसे   बदल   पाना   बहुत   मुश्किल   है  . अफ़सोस   इस   बात   का   है   तुम्हारे   सामन...