Environmental Threat To Marine Life From Plastic Straw (Hindi)
कोल्ड ड्रिंक पीने का मजा पतले प्लास्टिक की नली, जिसे आम भाषा में स्ट्रॉ कहा जाता है, से ही आता है. यही कारण है कि घर से लेकर रेस्त्रां तक इसका इस्तेमाल जबरदस्त तरीके से किया जाता है. एक अध्ययन के अनुसार दुनिया भर में यही कोई 830 करोड़ प्लास्टिक स्ट्रॉ समुद्र में हर साल बहा दिए जाते हैं. यदि घनत्व के हिसाब से बात करें तो यह प्रति मिनट समुद्र में प्लास्टिक से भरा एक ट्रक प्रति मिनट फेंके जाने के बराबर है. प्लास्टिक स्ट्रॉ समुद्र में फेंके जाने वाले कुल प्लास्टिक का 0.025 प्रतिशत ही है लेकिन इसके खतरे बहुत हैं। मछलियां और अन्य समुद्री जीव जंतु इसे भोजन समझ कर निगल जाते हैं , जिससे वे जख्मी होते हैं, कई बार ये इन निरीह जंतुओं के मुंह में भी फंस जाते है जिसके कारण उनकी मृत्यु तक भी हो जाती है. पिछले वर्ष ब्लू ओशियन नेटवर्क ने मेक्सिको सागर तट पर पाए गए मरे हुए समुद्री कछुओं के वीडियो पोस्ट किये थे , उन सभी में एक बात पायी गयी कि उनके नाक या मुंह की नाली में स्ट्रॉ फंसे हुए थे , इसे लेकर दुनिया भर में पर्यावरणविदों ने काफी काफी शोर शराबा किया था और फिर प्लास्टिक स्ट्रॉ के विकल्पों पर गंभीरता से चर्चा हुई. और यह अनुभव किया गया कि यदि प्लास्टिक स्ट्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जाय तो समुद्र को साफ़ रखने और समुद्री जीवन को बचने में काफी मदद मिलेगी।
इसे ले कर दुनिया भर में गंभीर पहल हुई , शुरुआती खबर जुलाई 2018 में उत्तर पश्चिमी अमेरिकी नगर सीएटल से आई, यहां प्लास्टिक स्ट्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया. लेकिन पहल सीएटल तक ही सीमित नहीं रही है , स्टारबक्स ने तय किया है कि वे 2020 तक प्लास्टिक स्ट्रा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से बंद कर देंगे। हाल ही में मैक डोनाल्ड ने ब्रिटेन और आयरलैंड में ऐसी रोक लगाने की बात कही है। बॉन एपेटिट प्रबंधन ने अपने अमेरिका के 1000 लोकेशन पर क्रमबद्ध तरीके से इसे हटाने की बात कही है। अलास्का एयरलाइन दुनिया की वायु सेवा बन गयी है जिसने प्लास्टिक स्ट्रा और स्टीररयर्स को हटाने की पहल की है
यहां लोनली व्हेल नाम की एक स्वयं सेवी संस्था का जिक्र करना चाहूंगा जो लगातार स्ट्रॉ के कारण समुद्री जीवों को होने वाले प्रति लोगों को जागरूक करने में लगी हुई है इस अपना लक्ष्य समुद्र में बहा दिए जाने वाले 500 करोड़ स्ट्रा को रोकना है। यह संस्था रेस्टोरेंट, बार, स्टेडियम आदि से मिल कर उन्हें प्लास्टिक स्ट्रा के विकल्पों के बारे में जागरूक करने में लगी हुई है।
आइये देखते है प्लास्टिक स्ट्रॉ के कौन से विकल्प इन दिनों बाज़ार में आ गए हैं :
1 . बांस से बने स्ट्रा .
बांस से बनने वाले स्ट्रॉ हलके फुल्के , कई बार उपयोग किये जा सकने वाले होते हैं इनमें एक और अच्छाई यह है कि इनके बनाने की पक्रिया में कोई केमिकल या डाई का इस्तेमाल नहीं होता है। .
2 . कागज से बना स्ट्रा
इन दिनों कागज़ से बनने वाले ऐसे स्ट्रा बाज़ार में आ गए हैं दिनक में डालने पर गलती नहीं हैं लेकिन ये एक ही बार इस्तेमाल किये जा सकते हैं।
3. प्रकृतिक भूसे से बने स्ट्रा
गेहूं निकालने की प्रक्रिया में भूसी निकलती है इससे भी सफलतापूर्वक स्ट्रा गए हैं इन्हे कम्पोस्ट भी किया जा सकता है.
4. ग्लास स्ट्रा
ग्लास से बने मुड़े हुए स्ट्रा भी आने लगे हैं , इनकी शुरआत बाली द्वीप समूह से हुई है और धीरे धीरे अन्य बाज़ारों में भी उपलब्ध होने लगे हैं।
5 . ढक्कन वाली बॉटल या कप
इन दिनों बाज़ार में ऐसी बॉटल आने लगी हैं जिसके ढक्कन पर बंद होने वाला छेद रहता है इसमें स्थायी रूप से एक बारीक पाइप जुड़ा होता है जिसके कारण अलग से स्ट्रा इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं है।
6. कोई स्ट्रा नहीं
हाल ही में स्टारबक्स ने अपने यहाँ कोल्ड काफी के लिए 'एडल्ट सिपी कप ' का इस्तेमाल शुरू किया है, इसमें ग्लास का ढक्कन ज़रा मजबूत किस्म का रहता है पीने लायक छेद रहता है , इस्तेमाल किया है इसमें जरुरत महसूस नहीं होती है.
7. स्टेनलैस स्टील स्ट्रा
इन दिनों स्टेनलेस स्टील बने स्ट्रा बाजार में आ गए हैं, ये कई साइज़ में मिलते हैं और अच्छी बात यह कि इन पर जंग नहीं लगती है, ये सालों साल चलेंगी। बस थोड़ा सफाई में सावधानी बरतनी पड़ेगी।

Comments
Post a Comment