Happy Valentine Day





Happy Valentine Day 


आज वेलेंटाइन डे  है 
जिन लोगों ने जीवन में 
मुझे प्यार किया दुलार किया पथ दर्शक बने 
चाहे वे महिला हों या पुरुष
 सभी को इस दिन पे ढेर सारा प्यार और  पुरखलूस मुबारकबाद 
जिसे मैं दिल से चाहता हूँ 
सोचा उसके लिए 
अगर कोई कीमती गिफ्ट या फिर केंडल  लाइट डिनर  न सही 
एक गुलाब ही खरीद लूं और गुलाब को 
अपने दिल की तरह पेश कर दूं 
पड़ोस  के   फ्लोरिस्ट के पास गया 
उसने गुलाब के फूलों पर गोल्ड और सिल्वर स्प्रे भी किया था 
फूल ख़ासे  दिलकश लग रहे थे  
पूछा ' भाई एक फूल कितने का है ?'
बोला ' पचास का'
मैं कहा ' भाई डंडी में कुछ पत्ते भी है उनके कितने एक्स्ट्रा 
पैसे लगेंगे?'
' क्या बात करते हैं  फ्री हैं'
मेरे मासूम सवाल को सुन कर वहाँ खड़ी तन्वी बालाओं ने 
जो अपने वेलेन्टाइन के लिए मेरी ही तरह गुलाब लेने आयीं थीं 
मेरी तरफ देखा और स्मित मुसकरा  दीं 
मेरा वेलेन्टाइन डे  मन गया। 

Comments

Popular posts from this blog

A Peep Into Life Of A Stand-up Comedian - Punit Pania

Searching Roots of Sir Elton John In Pinner ,London

Is Kedli Mother of Idli : Tried To Find Out Answer In Indonesia