दर्दे दिल की दवा कीजिये
आप फिर मुस्करा दीजिये
फूल भेजा है ख़त की तरह
होठ से बस लगा लीजिये
पांव नाजुक हैं जल जायेंगे
धूप में न चला कीजिये
उम्र की प्यास बुझ जायेगी
आँख से गर पिला दीजिये
चलते चलते खो गए रास्ते
मंजिलों की दुआ कीजिये
दर्द बरसों रहा साथ में
इसको यूँ न जुदा कीजिये
हम तो मिट जायेंगे ख़ाक में
लीजिये आजमा लीजिये
पूछता हूँ मैं अपना पता
मुझको मुझसे मिला दीजिये
हाथ काँधे पे रखा है गर
जिन्दगी भर निभा लीजिये
इश्क करना है गर इक खता
प्यार से ही सज़ा दीजिये
--------- प्रदीप गुप्ता @
आप फिर मुस्करा दीजिये
फूल भेजा है ख़त की तरह
होठ से बस लगा लीजिये
पांव नाजुक हैं जल जायेंगे
धूप में न चला कीजिये
उम्र की प्यास बुझ जायेगी
आँख से गर पिला दीजिये
चलते चलते खो गए रास्ते
मंजिलों की दुआ कीजिये
दर्द बरसों रहा साथ में
इसको यूँ न जुदा कीजिये
हम तो मिट जायेंगे ख़ाक में
लीजिये आजमा लीजिये
पूछता हूँ मैं अपना पता
मुझको मुझसे मिला दीजिये
हाथ काँधे पे रखा है गर
जिन्दगी भर निभा लीजिये
इश्क करना है गर इक खता
प्यार से ही सज़ा दीजिये
--------- प्रदीप गुप्ता @
Comments
Post a Comment