ghazal : आइना

ग़ज़ल : आइना

इन्सान के गरूर को तोड़ता है आइना
दुखती हुए रग को छेड़ता है आइना

कितनी ही परतें चढ़ी हों बनावट की
सबको सहज ही भेदता है आइना

टूट के बिखर जय कितने ही हिस्सों में
चेहरा तो फिर भी दिखता है आइना

आइना तेरा हो या फिर मेरा हो
हकीकत ही दिखाता है आइना

PRADEEP GUPTA

Comments

Popular posts from this blog

A Peep Into Life Of A Stand-up Comedian - Punit Pania

Searching Roots of Sir Elton John In Pinner ,London

Is Kedli Mother of Idli : Tried To Find Out Answer In Indonesia